भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने केन्द्र सकार व राज्य सरकार के सराहनीय कार्यों के लिए कैलाश विजयवर्गी को दी बधाई

Date:

Share post:

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
 श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने केन्द्र सकार व राज्य सरकार के सराहनीय कार्यों के लिए कैलाश विजयवर्गी को दी बधाई
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यकाल व विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भाजपा की जीत पर बधाई दी।
शुक्रवार सुबह 10ः30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दरबार साहिब पहुँचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। कैलाश विजयवर्गी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व श्री महाराज जी के बीच उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा, स्कूली शिक्षा, पहाड़ों से युवाओं के पलायन को रोके जाने, कृषि, पर्यावरण संरक्षण एवम् संवद्धन, जैविक खेती को बढ़ाए जाने, पॉलिथीन मुक्त प्रदेश सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की सराहना की व भाजपा की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। श्री महाराज जी ने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र मंे किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
कैलाश विजयवर्गीय ने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यावरण, जैविक खेती पर किए जा रहे कार्योें की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य सरकार के मजबूत पाटर्नर के रूप में कार्य कर रहा है, वहीं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य बनाने की धामी सरकार की रणनीति सफल

उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य बनाने की धामी सरकार की रणनीति सफल पर्यटन- तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह...

मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है

  मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है     मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...