धामी जी ने सिल्क्यारा, उत्तरकाशी में अधिकारियों से बात कर निर्माणाधीन टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

Date:

Share post:

इंदौर से देर रात्रि मुख्यमंत्री धामी पहुंचे देहरादून,टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लगातार ले रहे अपडेट

मुख्यमंत्री धामी ने इंदौर से आते ही अधिकारियों से बात कर निर्माणाधीन टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

सभी टीम 24 घंटे लगातार बचाव कार्यों में जुटी हैं धामी स्वयं भी लगातार हर परिस्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं

घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों एवं सहकर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाने एवं सहयोग करने के जिला प्रशासन को दिए निर्देश

धामी जी ने सिल्क्यारा, उत्तरकाशी में अधिकारियों से बात कर निर्माणाधीन टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु केंद्रीय एजेंसियों के साथ प्रदेश प्रशासन की टीमें समन्वय स्थापित कर 24 घंटे लगातार बचाव कार्यों में जुटी हैं। स्वयं भी लगातार हर परिस्थिति पर नज़र बनाये रखी है।

टनल में फँसे श्रमिकों के परिजनों से निरंतर संपर्क एवं संचार हेतु प्रशासन द्वारा दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं।

सिल्कयारा उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरंतर ले रहे अपडेट

राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई केंद्रीय एजेंसियों की टीम की हौसला अफजाई कर यथाशीघ्र टनल में फंसे श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू की कही बात।

केंद्रीय एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं हर संभव मदद हेतु शासन एवं प्रशासन को पूर्व में ही दिए जा चुके हैं समुचित दिशा निर्देश।

फंसे हुए श्रमिकों के परिजनों से निरंतर संपर्क एवं संचार हेतु प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए दूरभाष नंबर।

घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों एवं सहकर्मियों के साथ-साथ घटना की कवरेज करने आए मीडिया जनों के लिए समुचित व्यवस्था बनाने एवं सहयोग करने के जिला प्रशासन को दिए निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...