वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण के शुभारम्भ का पोस्टर हुआ जारी

Date:

Share post:

वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण के शुभारम्भ का पोस्टर हुआ जारीवर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण के शुभारम्भ का पोस्टर हुआ जारी

 

 

वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण का शुभारम्भ रविवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभियान का पोस्टर जारी कर किया

 

 

 

मंत्री गणेश जोशी ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा, योग अध्यात्म और आयुर्वेद को देवभूमि उत्तराखंड की विरासत बताया

 

वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण का शुभारम्भ रविवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभियान का पोस्टर जारी कर और अभियान संयोजक डा0 बिपिन जोशी को श्री राम नामी पटका पहनाकर किया गया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा, योग अध्यात्म और आयुर्वेद को देवभूमि उत्तराखंड की विरासत बताया। अभियान संयोजक योगाचार्य डा0बिपिन जोशी ने बताया कि वर्ल्ड पीस मिशन द्वितीय चरण में 5 से 7 फरवरी तक सिंगापुर, 8 से 10 फ़रवरी मलेशिया और 11 से 13 फ़रवरी तक थाइलैंड में विश्व शांति और सौहार्द के लिए योग, ध्यान और सर्वधर्म समभाव के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगें। जहां पवित्र गंगाजल, उत्तराखंड की टोपी, अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद, मंदिर के माडल और चित्र भारतीय समुदाय के लोगो को भेंट किए जायेगे।

अभियान दल में डा0 मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, योग शिक्षिका गीता जोशी, विमला जोशी आदि शामिल रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...