400 पार का नारा हम साकार करने जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है

Date:

Share post:

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है। जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है

पिछले चुनाव में 21 हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत दिलाई थी
इस बार 31 हजार से अधिक मतों से टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे

400 पार का नारा हम साकार करने जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है

मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया

वीरवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ सालावाला स्थित दून वन काम्प्लेक्स में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी, टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्तित्व कर रहा है। जिसने देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा 10 वर्षो में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां अन्य पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पाएं हैं ,वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा पिछले चुनाव में 21 हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि इस बार 31 हजार से अधिक मतों से टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा जहां 400 पार का नारा हम साकार करने जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है, यह उत्साह कार्यकताओं में साफ दिख रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता और दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, देवेंद्र भसीन, कैलाश पंत, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, निरंजन डोभाल, महानगर मंत्री सुरेन्द्र राणा, हेमंत जुयाल, राजेन्द्र अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...