सैनिक कल्याण मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

Date:

Share post:

शहीद मेजर प्रणय नेगी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का दिलाया भरोसा


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और अपनी शोक सवेदनएं व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात देहरादून भानियावाला निवासी शहीद मेजर प्रणय नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रणय नेगी को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और अपनी शोक सवेदनएं व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
गौरतलब है कि 37 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात थे। बीते सोमवार की रात्रि में अपनी पोस्ट पर तैनाती के दौरान मेजर प्रणय नेगी के स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनका निधन हो गया था। मेजर नेगी मूल रूप से थाती डागर कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल जनपद के निवासी है। वह 94 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे। मेजर प्रणय नेगी मसूरी के सेंट जोर्ज स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी। जहां उन्हें बेस्ट स्टूडेंट के रूप में राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार, शहीद के परिजन सैन्य अधिकारीगण एवं कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...