मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम और सुविधाजनक यात्रा को लेकर अत्यंत गंभीर हैं

Date:

Share post:

सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए मुख्यमंत्री धामी गंभीर, सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम और सुविधाजनक यात्रा को लेकर अत्यंत गंभीर हैं

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है कि अब सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण हुआ अनिवार्य

धामी सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है

तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य,मुख्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी, सहयोग की अपील

 

धामी सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण बंद कर दिए जाने से अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ सकते हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम और सुविधाजनक यात्रा को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों से लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं।आज बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अनिवार्य पंजीकरण की एडवाइजरी जारी की है।
तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर आएं। बिना पंजीकरण के आने पर उन्हें बैरियर या चेक प्वाइंट पर रोका जा सकता है। और ऐसा होने पर उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण होने पर वे निर्धारित तिथि पर ही यात्रा पर आएं। जिस धाम की यात्रा पर आ रहे हैं, उसी रूट पर जाएं।
यात्रा कराने वाले टूर एवं ट्रेवल्स एजेंसियों से भी यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यात्रियों ने पंजीकरण कराया है या नहीं। साथ ही यात्री वाहन को ट्रिप कार्ड जारी किया गया है या नहीं। अपेक्षा व्यक्त की गई है कि सभी तीर्थयात्री यात्रा एडवाइजरी का पालन करते हुए शासन-प्रशासन को सहयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...