मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया

मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं को फीडबैक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमए सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, आईजी के.एस. नगन्याल एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर...