कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का आव्हान किया

Date:

Share post:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का आव्हान किया

मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा देहरादून स्थित सामुदायिक भवन बांडावली में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी का (संगठन पर्व) सदस्यता अभियान की समीक्षा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धि गिनाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित के लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। साथ ही भाजपा की रीति और नीति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से लोग प्रभावित हैं जिससे अधिकतर लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर और मजबूती के साथ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक तथा सदस्यता अभियान के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी

प्रधानमंत्री के संबोधन से नारी शक्ति के प्रति सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर...