मंत्री गणेश जोशी ने विगत एक सप्ताह पूर्व उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद (वाहन चालक) की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत आज मृतक के सहस्त्रधारा रोड़ नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

Date:

Share post:

मंत्री गणेश जोशी ने विगत एक सप्ताह पूर्व उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद (वाहन चालक) की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत आज मृतक के सहस्त्रधारा रोड़ नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विगत एक सप्ताह पूर्व उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद (वाहन चालक) की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत आज मृतक के सहस्त्रधारा रोड़ नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक के पिता खुर्शीद अहमद को दुर्घटना बीमा का ₹01 लाख का चैक सौंपा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मृतक के आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा सिर्फ 15,000 रुपये था, जिसे बाद में 1 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। अब इसे 50 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह पूर्व सहस्त्रधारा नागल हटनाला निवासी मृतक तसलीम अहमद (वाहन चालक) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर माद दी थी। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।
इस अवसर पर उपनल के उप महाप्रबंधक मेजर हिमांशु रौतेला, समीर पुंडीर, सोरन सिंह ठाकुर, सुधीर पुंडीर, वैभव सिंह, अंकित सिंह, राकेश सिंह, ललित पुंडीर, हिमांशु रावत आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...