महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी

Date:

Share post:

महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी

मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड गैरसेंण के ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग का यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट यथा अचार डब्बा बंदी,स्क्वैश बोतल को सील करना, लैबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, मसाला पैकिंग तथा हैंड सीलिंग मशीन से दाल पैकिंग, बेस्ट कोचिंग मशीन, फाइल पैंकिग मशीन के प्रशिक्षण के साथ-साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने तथा जूस निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं द्वारा पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फैंसिंग की मांग की गयी। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रभारी फल संरक्षण अधिकारी संतोष नयाल,सतबीर सैनी, भूपेन्द्र रावत सहित गांव की महिलाए उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...