डीएम ने क्षेत्र वासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को दिए निस्तारण के निर्देश।

Date:

Share post:

डीएम ने क्षेत्र वासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को दिए निस्तारण के निर्देश।

देहरादून। दिनांक 28 दिसंबर 2024, (सू. वि. का.),
गत दिवस को मोथारोवाला कैंट क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत किया कि मोथरोवाला कैंट क्षेत्र, कैंट रोड पर सेना द्वारा गेट लगाया जा रहा हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्या उत्पन्न होगी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को संयुक्त टीम गठित कर स्थालीय निरिक्षण की कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थल का सयुंक्त निरिक्षण कराया गया।
संयुक्त निरिक्षण में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद कलेमेन्टाउन देहरादून, स्टेशन कमाण्डर, छावनी परिषद कलेमेन्टाउन, तहसीलदार सदर, सहायक अभियान एमडीडीए आदि शामिल थे।
संयुक्त निरीक्षण के उपरांत सहमति बनाते हुए सेना के अधिकारी ने अवगत किया कि उक्त स्थल पर गेट नहीं लगाया जाएगा। स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होने दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...