खबर यही है :सीएम धामी की रणनीति से नानकमत्ता व दिनेशपुर अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में जाना तय”

Date:

Share post:

खबर यही है :सीएम धामी की रणनीति से नानकमत्ता व दिनेशपुर अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में जाना तय”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीति के प्रयास निकाय चुनाव में पुरे प्रदेश मे रंग लाने लगे हैं।
ऊधम सिंह नगर की नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टूरना और काबल सिंह की पत्नी मंजीत कौर के समक्ष चुनाव मैदान में कोई नहीं है। ऐसे में यह दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। सीएम के प्रयास से ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने भाई के साथ पर्चा वापस ले लिया।

उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा किए थे।
नानकमत्ता पंचायत अध्यक्ष पद कांग्रेस से सुखविंदर सिंह, भाजपा से प्रेम सिंह दूरना और निर्दल से मनोज कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए थे। मंगलवार और बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर का पर्चाखारिज हो गया तो चुनाव मैदान मेंदो लोग रह गए। गुरुवार को निर्दल प्रत्याशी मनोज ने पर्चा वापस ले लिया तो टूरना के विरुद्ध चुनाव मैदान में कोई प्रत्याशी नहीं बचा। इसी तरह दिनेशपुर पंचायत अध्यक्ष पद चार भाजपा से मंजीत कौर सहित चार लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। हालांकि इस पद पर कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं भर पाया था। नामांकन पत्रों की जांच में मंगलवार को निर्दल प्रत्याशी बबली गोस्वामी का पर्चा निरस्त हो गया था। चुनाव मैदान में तीन रह गए थे। इनमें गुरुवार को निर्दल मंदीप कौर व हरप्रीत कौर ने पर्चा वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी मंजीत कौर अकेली रह गईं। इस प्रकार नानकमत्ता और दिनेशपुर नगर
पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि इसकी घोषणा 25 जनवरी को मतगणना के बाद की जाएगी।

सीएम ने निकाय चुनाव फतह करने के लिए शतरंज की ऐसी चाल चली कि मतदान से पहले ही नानकमत्ता व दिनेशपुर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत तय है। रुद्रपुर नगर निगम मेयर सीट फतह करने के लिए ऐसी रणनीति बनाई कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने भाई संजय ठुकराल के साथ पर्चा वापस ले लिया। सीएम की चुनाव फतह करने की रणनीति के प्रयास सफल दिखने लगे हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़गया है। आपको बता दे मतदान 23 जनवरी को होगा। सीएम की रणनीति के तहत प्रत्याशियों को भाजपा कार्यकर्ता जिताने में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...