रोडशो के बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की

Date:

Share post:

रोडशो के बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर नगरपालिका क्षेत्र में रोडशो एवं चुनावी सभा कर भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री गौरव शर्मा एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ हिलाकर सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम धामी को देखकर सड़क के दोनों और खड़ी भीड़ ने धामी-धामी के नारे लगाए। फूलों से सजे वाहन में सवार होकर सीएम धामी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

कड़े सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यह रोड शो रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मुख्य बाजार, रामराज रोड मंडी के सामने जाकर समाप्त हुआ।

रोडशो के बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट, पूर्व सांसद श्री बलराज पासी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद पांडेय, श्री राजेश कुमार, श्री बलवीर सिंह, श्री गोपाल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...