चम्पावत और लमगड़ा तहसील भवनों के निर्माण के लिए 17.74 करोड़ की स्वीकृति

Date:

Share post:

चम्पावत और लमगड़ा तहसील भवनों के निर्माण के लिए 17.74 करोड़ की स्वीकृति

*मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कार्मिकों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव किया अनुमोदित*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों / सिविल / पारिवारिक / पेंशनरों / स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत कार्मिकों/ सिविल / पारिवारिक पेंशनरों को जिन्हें 7वें पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को 01 जनवरी, 2025 से उन्हें वर्तमान में अनुमन्य मूल वेतन में महंगाई भत्ते / महंगाई राहत की वर्तमान दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत प्रतिमाह (2 प्रतिशत की वृद्धि) किये जाने सम्बधी प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*मुख्यमंत्री ने चम्पावत एवं लमगडा तहसील भवनों के निर्माण हेतु प्रदान की 17.74 करोड की स्वीकृति।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील चम्पावत के भवन निर्माण कार्य के लिए 13.86 करोड की धनराशि तथा जनपद अल्मोड़ा के विधान सभा क्षेत्र जागेश्वर की लमगडा तहसील भवन के निर्माण हेतु 3.88 करोड की स्वीकृति प्रदान की है।

*मुख्यमंत्री ने जनपद उधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृत की 5.63 करोड की धनराशि*

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर में पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पूर्व निर्मित ढाचें के ध्वस्तीकरण/ अस्थायी विस्थापन कार्य एवं उक्त एयरपोर्ट के रनवें तथा विस्तारीकरण हेतु रू0 3 करोड एवं जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत कनालीछीना तहसील परिसर में पार्किंग, चाहरदीवारी एवं पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 2.63 करोड की स्वीकृति प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...