उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

Date:

Share post:

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि पिछले वर्ष महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था।
इस उपलब्धि के साथ, उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत राज्य में बैडमिंटन खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ाएगी।
उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और खेल प्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...