उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे UP के CM योगी आदित्यनाथ, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए है। सुबह साढ़े नौ बजे योगी आदित्यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। 7 फरवरी को CM योगी अपने पैतृक घर में भतीजे की शादी में शामिल होने से पहले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 8 फरवरी की शाम को सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे।  तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...