देहरादून में दो बार-रेस्टोरेंट में छापेमारी, परोसी जा रही थी शराब और हुक्का; लाइसेंस हुआ रद्द

Date:

Share post:

राजधानी देहरादून के कई इलाकों में रेस्टोरेंट की आड़ में अय्याशी के अड्डे चल रहे हैं। बीती रात दून पुलिस ने यहां दो रेस्टोरेंट में छापा मारकर कई लोगों को पकड़ा। इस रेस्टोरेंट में रात के समय अवैध तरीके से हुक्का बार चल रहा था। दोनों बार-रेस्टोरेंट को 15 दिन के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इन जगहों पर देर रात तक शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। साथ ही दोनों बार-रेस्टोरेंट में रात 11 बजे के बाद भी डीजे चलाया जा रहा था। स्थानीय बुजुर्ग एवं महिला निवासियों की लंबे समय से शिकायतें  मिल रही थी। रोमियो लेन एवं सर्किल बार पर कार्रवाई हुई। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों ने रात को छापामारी अभियान  चलाकर दोनों को सील कर दिया है।

एडीएम और एसडीएम की टीम ने राजपुर रोड स्थित दो बार-रेस्टोरेंट में छापेमारी की कार्रवाई की है। दोनों बार-रेस्टोरेंट के संबंध में स्थानीय निवासियों द्वारा अलग-अलग माध्यम से लंबे समय से शिकायतें की जा रही थी। छापेमारी के दौरान दोनों बार-रेस्टोरेंट में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। जिनमें स्कूली छात्र- छात्राएं और अवयस्क नागरिक भी थे। डीजे संचालक और कर्मचारियों ने बताया कि यहां प्रतिदिन रात 1 से 2 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों बार-रेस्टोरेंट को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी सहित प्रशासन के टीम उपस्थिति रहीं।

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...