उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, गरमाएंगे 30 विधायकों के 521 सवाल

Date:

Share post:

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी आज से शुरू होगा। सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद अपराह्न तीन बजे विस अध्यक्ष अभिभाषण पाठ करेगी। संचालन के लिए तीन दिन का एजेंडा तय किया गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जबकि 20 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के लिए उनके पास विधायकों ने 521 सवाल भेजे हैं जबकि दो विधेयक भी प्राप्त हुए हैं। एक सवाल के जवाब में भूषण ने कहा कि सत्र की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि विधानसभा में कितना काम होना है और इस बात का निर्णय सरकार करती है।

इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक विधेयक पेश होंगे और इतने ही अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। बजट का आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। बजट सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) के अंतर्गत संचालित हो रहा है। सभामंडप में सभी मंत्री, विधायकों की टेबल पर टैब लगाए गए हैं। एजेंडा, प्रश्नोत्तर और बजट उन्हें इसमें उपलब्ध होगा। वहीं, विपक्ष ने भूकानून, मूल निवास, कानून-व्यवस्था, किसानों की अनदेखी जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की रणनीति बनाई है। इस बार बजट में विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए नए वित्तीय प्रावधान किए जाने की भी उम्मीद है।

Related articles

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत

  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—इन परियोजनाओं से शहर का पर्यावरणीय संतुलन होगा मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...