रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

Date:

Share post:

दिल्ली में चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को आखिरकार दिल्ली को नया अपना मुख्यमंत्री मिल गया। भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की हुई बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर महुर लगी। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और दिल्ली का सर्वस्पर्शी व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।’ इससे पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई। शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की गई है। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बीजेपी के सहयोगी दल और विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि दिल्ली में करीब 26 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के दौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेने जा रही है।

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...