मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा उत्तराखण्ड सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्राविधान किया गया है। प्रदेश में अब तक 01 लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी है। अगले वर्ष तक यह लक्ष्य 2.50 लाख करने का रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून भी है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है।

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...