मसूरी में पर्यटन सीजन को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Date:

Share post:

आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी में पर्यटन सीजन को देखते हुए पार्किंग और यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान हेतु जिला प्रशासन, नगर पालिका एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित पार्किंग स्थलों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने माल रोड को फ्रीजोन घोषित करने के भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया कि यहां सभी प्रकार के कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही मालवाहक वाहनों के लिए एक निर्धारित समय तय कर उनके माल रोड में प्रवेश की अनुमति देने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, एसडीएम हरि गिरी, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह, ईओ तनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज असवाल सहित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related articles

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने की सीलिंग

  बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर बंशीधर तिवारी सख्त, ऋषिकेश में व्यावसायिक दुकान और देहरादून माजरा में निर्माण कार्य...

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...