मुख्यमंत्री धामी ने दिए अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Date:

Share post:

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों के चिन्हीकरण और उन्हें तत्काल वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने और किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर जुर्माना लगाने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गलत दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और संदेहास्पद व्यक्तियों को तुरंत हिरासत में लिया जाए। आम जनता को भी सतर्क करने के निर्देश दिए गए, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा गया।

बैठक में प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी  दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त  विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन और एमडीडीए के उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...