मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कहा कि सैनिक परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा  

Date:

Share post:

 

मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कहा कि सैनिक परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट क्षेत्र में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान बीरपुर स्थित बनिया बाजार में बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या और उससे प्रभावित 27 से अधिक परिवारों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

इसके अतिरिक्त, मसूरी के लंढौर कैंट क्षेत्र में पार्किंग और सीवरेज की समस्या को लेकर चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र ही कैंट बोर्ड के साथ एक संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...