मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि दुर्घटना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए  

Date:

Share post:

 

मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि दुर्घटना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसांई के भाई पंकज गुसाईं को रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता उपनल के माध्यम से दी गई है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शोकाकुल परिवार को शीघ्र ही उपनल के सहयोग तथा पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से रुपये 50 लाख की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि दुर्घटना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को उपनल कर्मचारी कविता ड्यूटी के पश्चात कार्यालय से घर लौट रही थीं, जब रायपुर-लाडपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

इस दौरान प्रबंधन निदेशक उपनल ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, डीजीएम कर्नल (सेनि) राजेश नेगी, डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...