सरकार की सख्ती से बौखलाए कोचिंग और नकल माफिया संगठित होकर रच रहे षड्यंत्र – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी   

Date:

Share post:

 

सरकार की सख्ती से बौखलाए कोचिंग और नकल माफिया संगठित होकर रच रहे षड्यंत्र – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहा है। लेकिन सरकार नकल जिहादियों को हर हाल में मिट्टी में मिलाकर रहेगी।
बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सरकार के प्रयासों से विगत चार वर्षों में पारदर्शिता के साथ
25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली है। अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई- कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।
परंतु, कुछ लोगों को युवाओं की यह प्रगति रास नहीं आ रहा है। इसलिए ऐसे शरारती तत्व संगठित हो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती से बौखलाया नकल और कोचिंग माफिया एक होकर देवभूमि में नकल जिहाद छेड़ने का का प्रयास कर रहा है। इसके जरिए जांच पूरी होने से पहले ही, प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के इरादों को सफल नहीं होने देगी, राज्य सरकार हर हाल में परीक्षा माफिया और नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार नकल जिहाद की किसी भी कोशिश को पूरा नहीं होने देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...