मंत्री जोशी ने रामलीला का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया और समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Date:

Share post:

मंत्री जोशी ने रामलीला का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया और समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला समिति विलासपुर कांडली द्वारा आयोजित तृतीय भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने रामलीला का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया और समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी.जूनियर हाई स्कूल घघोड़ा विलासपुर कांडली में अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की पुण्य स्मृति में निर्मित शैक्षिक एवं ‘सांस्कृतिक मंच’ का लोकार्पण भी किया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता द्वारा सांस्कृतिक मंच की मांग की गई थी, जिस पर मंत्री जोशी ने घोषणा करते हुए अपने निजी मद से इस मंच का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सजीव पाठ है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं और युवा पीढ़ी को सदाचार व संस्कारों से जोड़े रखने का कार्य करते हैं। मंत्री जोशी ने रामलीला समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, प्रबंधक विक्रम सिंह, वंदना ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...