गणेश जोशी ने कहा- भिटौली हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का देता है संदेश

Date:

Share post:

गणेश जोशी ने कहा- भिटौली हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का देता है संदेश

 

 

 

 

देहरादून, 10 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर भिटौली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भिटौली त्यौहार विशेष रूप से मायके और ससुराल के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व को मजबूत करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे त्योहार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...