पत्र विवाद में पांडे की चुप्पी सबसे बड़ा सवाल सच छुप रहा है या रणनीति बन रही है?

Date:

Share post:

 

पत्र विवाद में पांडे की चुप्पी सबसे बड़ा सवाल सच छुप रहा है या रणनीति बन रही है?

*आरोपों का जवाब देने की जगह ये कैसी राजनीति?*
उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज हो गई है।
कई बार विधायक रहे पांडे पर समय-समय पर क्षेत्रीय स्तर पर दबंगई, जमीन विवाद,भ्रष्टाचार और जनप्रतिनिधि के तौर पर व्यवहार को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
इससे स्थानीय राजनीति में उनके खिलाफ असंतोष की चर्चा लगातार बनी रहती है, जो अब विस्फोटक स्थिति में पहुंच गई है।
*राजनीतिक जानकार मानते हैं कि जब भी किसी नेता पर लगातार सवाल उठते हैं, तो अक्सर वो ध्यान भटकाने के लिए बड़े चेहरों को निशाना बनाता है*
*मुख्यमंत्री धामी की बढ़ती हुई लोकप्रियता और लगातार लिए जा रहे निर्णायक फैसलों से राज्य ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी वे एक एक मजबूत नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं*
ऐसे में पार्टी के भीतर या बाहर, कुछ नेता असहज महसूस कर रहे हैं, अरविंद पांडे के कथित पत्र को भी इसी संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी के नेताओं की मानें तो *अब ये अरविंद पांडे की जिम्मेदारी बन जाती है कि वो आगे आकर उनके नाम पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कथित पत्र पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें , ऐसा न होने की स्थिति में संगठन उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर सकता है।*
खैर, अब जो भी हो, अरविंद पाण्डेय का कांग्रेस में जाना तय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...