धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विपक्ष के नेता भाजपा में आए

Date:

Share post:

 

धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विपक्ष के नेता भाजपा में आए

उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सरकार की सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फूल माला व पार्टी पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी खास आकर्षण का केंद्र रही।
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस रुद्रपुर नगर पालिका अध्यक्ष मीणा शर्मा, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 2022 की पूर्व विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी राणा, घनसाली से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, रुद्रपुर कांग्रेस अध्यक्ष संजीव रस्तोगी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे। दर्शन लाल आर्य अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर शामिल हुई महिलाओं और नेताओं ने एक सुर में कहा कि वे पिछले 20-30 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। उनका आरोप था कि कांग्रेस में महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती रही, जिससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।
नव-शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। खासकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने भाजपा की सराहना की।
नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व में भागीदारी मिलती है, जबकि कांग्रेस में ऐसा माहौल नहीं रहा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धामी सरकार की तेज रफ्तार फैसलों और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है, जिसके चलते विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता भी भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...