मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, थानो की विवादित जामा मस्जिद सील

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, थानो की विवादित जामा मस्जिद सील

 

देहरादून जिले की डोईवाला विधानसभा के थानो क्षेत्र में स्थित विवादित जामा मस्जिद को आज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए), पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सील कर दिया। स्थानीय लोगों की शिकायतों और लंबे समय से उठ रही मांगों के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, संबंधित भवन आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत था, जबकि उसके प्रथम और द्वितीय तल पर मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। प्राधिकरण की जांच में इसे नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई। इससे पूर्व भी भवन के एक हिस्से को सील किया गया था, जबकि कुछ लोगों के निवास का हवाला देते हुए एक भाग को अस्थायी रूप से छोड़ा गया था।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में अवैध निर्माणों और नियमों के विरुद्ध संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एमडीडीए ने थानो स्थित इस भवन पर कार्रवाई की।

इस मुद्दे को लेकर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न हिंदू संगठन लंबे समय से आंदोलनरत थे। संगठनों का कहना है कि उत्तराखंड में अवैध निर्माणों और अनधिकृत धार्मिक ढांचों की जांच होनी चाहिए। आज कार्रवाई से पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी तथा भारी पुलिस बल तैनात रहा।

काली सेना और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से इस मामले को उठा रहे थे। उनका आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों की जांच और कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर की गई है तथा कानून के दायरे में रहकर आगे की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...