दीप्ति ने कहा प्रमाण दो, हरिओम बोले पहले हरक से पूछिए… सोनिया आनंद का नाम लेकर फिर गरमाया विवाद!

0
14

दीप्ति ने कहा प्रमाण दो, हरिओम बोले पहले हरक से पूछिए… सोनिया आनंद का नाम लेकर फिर गरमाया विवाद!

 

दीप्ति ने मांगे प्रमाण, हरिओम ने दस्तावेजों के साथ दिया जवाब! अब हरक के घर से उठ रहे सवाल!

, कोर्ट के दस्तावेज आधार कार्ड, पुरानी तस्वीरें और फेसबुक पोस्ट लेकर सामने आए हरिओम सहगल, सोनिया आनंद रावत को हरक सिंह की पत्नी बताने के अपने दावे पर रखे दस्तावेज!

दीप्ति रावत को भी दी नसीहत, बोले- अपने घर में झांकिए और असली पत्नी का सवाल हरक से पूछिए!

 

उत्तराखंड की सियासत में कांग्रेस को नई संजीवनी देने की कोशिश में जुटे पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की मुश्किलें अब राजनीतिक गलियारों से निकलकर पारिवारिक सवालों तक पहुंचती दिखाई दे रही हैं।

 

दरअसल, जमीन विवाद में शिकायतकर्ता हरिओम सहगल ने सोनिया आनंद रावत को हरक सिंह रावत की पत्नी बताते हुए आरोप लगाए थे। इसके बाद दीप्ति रावत ने सामने आकर उनसे प्रमाण मांगे और सवाल किया कि जब हरक सिंह रावत की पत्नी वह हैं तो किसी दूसरी महिला को उनकी पत्नी क्यों बताया जा रहा है?

 

अब दीप्ति रावत के बयान के बाद हरिओम सहगल भी सोशल मीडिया पर दस्तावेजों के साथ सामने आए हैं। उन्होंने आधार कार्ड में हर्षित और हर्षिता के पिता के रूप में हरक सिंह रावत का नाम दर्ज होने, जसबीर कौर रावत से सोनिया आनंद रावत नाम परिवर्तन की घोषणा, पुरानी तस्वीरों और फेसबुक पोस्ट का हवाला दिया है।

 

हरिओम के मुताबिक, पुरानी तस्वीरों में हरक सिंह रावत सोनिया आनंद रावत के बच्चों के जन्मदिन और कार्यक्रमों में मौजूद दिखाई देते हैं। वहीं सोनिया की पुरानी फेसबुक पोस्ट में हरक सिंह रावत के पिता को ‘ससुर’ कहकर संबोधित किए जाने का भी हवाला दिया गया है।

 

हरिओम ने दीप्ति रावत को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार और अपने घर में झांकना चाहिए और हरक सिंह रावत से ही पूछना चाहिए कि उनकी असली पत्नी कौन हैं।

 

अब सवाल यह है कि इन दस्तावेजों, तस्वीरों और पोस्ट में जिस हरक सिंह रावत का जिक्र है, क्या वह वही डॉ. हरक सिंह रावत हैं? इन दावों की वास्तविकता क्या है? इसका जवाब हरक सिंह रावत और संबंधित पक्षों को देना होगा।

 

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने हरक सिंह रावत के लिए एक नई असहज स्थिति जरूर खड़ी कर दी है। कांग्रेस को सियासी संजीवनी देने की कोशिशों के बीच अब उनसे अपने ही पारिवारिक विवाद से जुड़े सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं।

 

हऱ बार दूसरों पर सवाल उठाने वाले हरक सिंह रावत के अब अपने रिश्तों पर सवाल उठने लग गये है

कहते हैं—दूसरों के घर की कहानी सुनाने चले थे जनाब,

अपने ही आंगन के सवाल बन गए अब जवाब।

अब देखना होगा कि हरक सिंह रावत इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हैं या सवालों का सिलसिला यूं ही आगे बढ़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here