अंकिता भंडारी हत्याकांड, पर अब क्या कांग्रेस राजनीतिक नफा-नुकसान के सवालों में उलझता दिखाई दे रही है??

0
18

अंकिता भंडारी हत्याकांड, पर अब क्या कांग्रेस राजनीतिक नफा-नुकसान के सवालों में उलझता दिखाई दे रही है??

 

*अंकिता भंडारी प्रकरण बना राजनीतिक नफा-नुकसान का खेल! चैट सार्वजनिक होने के बाद और जेनी प्रकरण पर बढ़ते विरोध को देखते हुए क्या कांग्रेस भी अब इस मामले से पीछा छुड़ाने की कोशिश में?*

*अंकिता भंडारी हत्याकांड, जो कभी उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस के लिए सरकार को घेरने का बड़ा हथियार बना था, अब खुद राजनीतिक नफा-नुकसान के सवालों में उलझता दिखाई दे रहा है।*

*अंकिता की व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक होने के बाद मामले का फोकस बदल सा गया मालूम पड़ता है।*

*पहले जहां बहस कथित वीआईपी कनेक्शन और न्याय की मांग पर केंद्रित थी, वहीं अब अंकिता के निजी रिश्तों, परिवार के साथ संबंधों और अंतरजातीय विवाह की बातों पर आकर ठहर गई है।*

*बदले हुए घटनाक्रम के बीच सवाल उठ रहे हैं कि, क्या कांग्रेस अब अंकिता प्रकरण से अपनी राजनीतिक दूरी बनाने की कोशिश कर रही है?*

*क्या हरक सिंह रावत और जैनी प्रकरण की बात बाहर आने से इस मामले में पार्टी के लिए राजनीतिक असहजता बढ़ रही है।*

 

*दूसरी ओर, कांग्रेस, यूकेडी, यूकेडी डेमोक्रेटिक और लेफ्ट की ओर से अंकिता के माता और पिता को अपने साथ जोड़ने तथा 2027 में संभावित चुनावी उम्मीदवारी देने से ये मलाई पूरी तरह राजनीतिक बन गया है।*

 

*साथ ही ब्राह्मण विरोधी नेहा बोरा की सक्रियता, ज्योति रौतेला का विनोद आर्य के घर प्रदर्शन और आशुतोष नेगी का परिवार को सहयोग भी इसी राजनीतिक बहस के हिस्से बन गए हैं।*

 

*सबसे अहम सवाल , अंकिता के दलित युवक से प्रेम और शादी के फैसले को लेकर उठे आरोप हैं।*

*क्या यह मुद्दा 2027 में दलित वोट बैंक और सामाजिक न्याय के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने वाली बहस बनेगा*?

 

*अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अब राजनीतिक दलों के लिए मुद्दा कहीं जोखिम भरा मुद्दा तो नहीं बन गया?*

 

*देखते हैं, 2027 से पहले ऊंट किस करवट बैठता है !!*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here