महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

Date:

Share post:

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा के कुशल चुनावी प्रबंधन का परिणाम है।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही है।
उन्होंने इस शानदार जीत पर सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेषकर मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने डबल इंजन सरकार चुनकर आगामी पांच सालों में भाजपा सरकारों के विकास के विज़न को स्वीकार किया है।

श्री महाराज ने कहा कि यह प्रचंड जीत लोकसभा चुनावों से पहले मोदी जी की गारंटी है। यह जीत एक शंखनाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुझे भी बतौर स्टार प्रचारक एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कुल 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का अवसर मिला, जिनमें से 12 सीटों पर भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई है।

श्री महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोरमी विधानसभा सीट से भाजपा के अरूण साव, अभनपुर से इंदर साहू, साजा से ईश्वर साहू, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव से लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से रेणुका सिंह, कुंकुरी से विष्णु देव साईं, बिल्हा क्षेत्र से धर्मलाल कौशिक तथा मध्य प्रदेश के घोड़ा डोंगरी से गंगा सज्जन सिंह, धरमपुरी से कालू सिंह ठाकुर, सिरमौर से दिव्यराज सिंह को जीत मिली। साथ ही राजस्थान के अलवर से संजय शर्मा को भी विजय प्राप्त हुई है।

इन सभी विजयी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में तीनों राज्य विकास के नित नए आयाम स्थापित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य बनाने की धामी सरकार की रणनीति सफल

उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य बनाने की धामी सरकार की रणनीति सफल पर्यटन- तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह...

मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है

  मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है     मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...