अभिभावकों से एक भी टका खर्च किए बिना बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा।

Date:

Share post:

अभिभावकों से एक भी टका खर्च किए बिना बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा।


देहरादून दिनांक 19 जनवरी 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत क्षेत्र त्यूणी के बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु चकराता में बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक लाने तथा ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई। यह प्रथम बार है जब जनपद देहरादून के सीमान्त क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था की गई।
डीएम सविन बसंल जिले सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने के लिए निंरतर प्रयासरत हैं, इसके लिए जनपद उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत् स्कूलों संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय तथा राजीव गांधी नवादेय विद्यालय में सुविधा बढाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वीकृति देते हुए फंड उपलब्ध कराने की बात कही है।
डीएम एंव मुख्य विकास अधिकारी ने जिला येाजना से बजट दिलाकर बच्चों के लिए प्रबन्ध किये जा रहे हैं जिसके लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों सहित शिक्षकों द्वारा घन्यवाद दिया गया है।
त्यूणी भूठ गांव के पूर्व पीटीआई अध्यक्ष भरत सिंह राणा ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक लाने ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था कर पुनीत कार्य डीएम ने किया जिससे बच्चे परीक्षा से वंचित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डीएम सर के आने से जनपद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं उपकरण, फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधा उपलबध कराई जा रही हैं, जो सराहनीय प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह...

मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है

  मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है     मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।  

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।     मुख्यमंत्री श्री...