मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया  

Date:

Share post:

मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अधिक से अधिक टीमें लगाकर शीघ्रता से अवरुद्ध मार्ग को खोलने और पुनर्निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क़िमाड़ी क्षेत्र का भी जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनता की कठिनाइयों को देखते हुए कार्य शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बुनियादी सुविधाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस अवसर पर पीएमजीएसवाई के अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे

मुख्यमंत्री धामी देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह...

मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है

  मुख्यमंत्री ने कहा परमवीर चक्र तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है     मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।  

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।     मुख्यमंत्री श्री...