रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी  

Date:

Share post:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के हित में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन सैन्यधाम परियोजना की प्रगति की जानकारी भी रक्षा मंत्री को दी।

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी गयी सौगात को लेकर भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और रक्षा मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, “उत्तराखण्ड वीर भूमि है, यहाँ के युवाओं का राष्ट्र रक्षा में योगदान गौरव की बात है। राज्य सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में धर्मांतरण निवारण, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण और विकास कार्यों ने पाई नई गति। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।  

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-नौखोली मार्ग सुधार हेतु ₹3.45 करोड़ स्वीकृत किए।     मुख्यमंत्री श्री...

उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने नव नियुक्त युवाओं को ईमानदारी से कार्य कर देश निर्माण में योगदान देने...

उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने नव नियुक्त युवाओं को ईमानदारी से कार्य...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्राम और वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए  

  जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्राम और वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी सविन...