औषधियों का गंदगी में भंडारण और अभिलेखों की अनियमितता उजागर, डीएम सविन बंसल ने शिवा मेडिकल व अमित मेडिकोज की बिक्री पर लगाई रोक    

0
266

 

औषधियों का गंदगी में भंडारण और अभिलेखों की अनियमितता उजागर, डीएम सविन बंसल ने शिवा मेडिकल व अमित मेडिकोज की बिक्री पर लगाई रोक

 

जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत प्राप्त हुई कि कांवली रोड में संचालित शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया। वहीं अमित मेडिकोज पर ओषधियां गंदगी में भण्डारित एवं प्रदर्शित पाई गई औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख सुव्यवस्थित नही पाए। टीम द्वारा सम्बन्धित मेडिकोज को जब-तक पाई गई कमियां में सुधार नही किया तथा लाईसेंस की शर्तें पूर्ण नही की जाती तब-तक औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here