गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

Date:

Share post:

गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए


देहरादून, । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उप निदेशक कर्नल एम.एस जोधा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...

सीएम के सख्त निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हर मदरसे की जांच 

    सीएम के सख्त निर्देश: बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हर मदरसे की जांच     उत्तराखंड शासन के संज्ञान में...