प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 29 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के वार्ड 08 सालावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117वां और इस साल 9वां और आखिरी संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट, महाकुंभ की विशेषताएं, फिल्म जगत की कई महान हस्तियां राज कपूर और रफी साहब को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र और बस्तर में हुए अनूठे ओलंपिक के बारे में भी बताया और देश वासियों को नए साल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को जरूर सुनने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष मोहिनी वर्मा, सुबोध सिंह बिष्ट, आरएस परिहार, भूपेन्न्द्र सिंह कठैत, डा0 एएल अमोली, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...