स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

Date:

Share post:

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को हमेशा नई प्रेरणा देने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुर्वेद, भाषा, संगीत और कला के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की कमी आई हैI यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। कैंसर से लड़ाई में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अहम भूमिका निभा रही है । इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में किसान उत्पादक संघों को बढ़ावा देने की बात कही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसान उत्पादक संघों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। राज्य सरकार किसान उत्पादक संघ को मजबूत करने की दिशा में और तेजी से कार्य करेगी। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...