श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज की छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण कला के क्षेत्र में स्थापित की नई पहचान, आल इंडिया प्रतियोगिता में बनाया विशेष स्थान    

Date:

Share post:

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज की छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण कला के क्षेत्र में स्थापित की नई पहचान, आल इंडिया प्रतियोगिता में बनाया विशेष स्थान

 

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ हयूमेनिटीज एंड सोशल सांइसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित सबसे बडे और प्रतिष्ठित सभागार भारत मंडपम में 05 अगस्त 2025 को आयोजित आॅल इडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेट श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान कार्यक्रम श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हंसिका सक्सेना को 25,000 रू (पच्चीस हज़ार रुपये)े का चैक दे कर सम्मानित किया। काबिलेगौर है कि भारत मंडपम मे आयोजित प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पजंीकरण कराया, जिनमे से केवल 20 वक्ताओ का चयन दो कठिन चरणांे- जिसमंे स्क्रिप्ट लेखन भी शामिल था के बाद किया गया। देव भूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हंसिका सक्सेना शीर्ष 20 वक्ताओं मे शामिल हुई। उन्होनें भारत मंडपम के भव्य मंच पर अपनी सशक्त वाणी से समस्त दर्शाकों और गणमान्य अतिथियों को प्रभावित किया। एस जीआर आर यूनिवर्सिटी, डीन, छात्र छात्राओं एवम स्टॉफ सदस्यों ने हंसिका की उपालब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ, राज्यसभा के पूर्व सदस्य लेफिनेंट जनरल देवेंन्द्र पाल वत्स, श्री रविन्द्रं सिंह भट्टी, श्री मनोज तिवारी समेत अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हंसिका सक्सेना को सम्मानित किया गया और उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने के लिए उन्हे अपार सराहना प्राप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...