श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया गया।  

Date:

Share post:

 

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया गया।

 

 

 

उत्तराखण्ड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विशेषकर वन सम्पदा व पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कैबिनेट मंत्री का श्री दरबार साहिब में ससम्मान स्वागत किया गया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि “श्री दरबार साहिब में आकर आत्मा को अपार शांति और ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।” श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि “वन मंत्री के नेतृत्व में वनाग्नि के मामलों में कमी आई है, साथ ही वृक्षारोपण व फलदार पौधों के रोपण से वन्य जीवों और इंसानों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल हुई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...