अपर सचिव ने कहा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।    

Date:

Share post:

 

अपर सचिव ने कहा
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को चमोली तहसील में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां आयोग के अवर सचिव श्री दिलीप महतो की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आयोग के 8 सदस्यीय दल की ओर से दूरस्थ मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर अवर सचिव ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलओ सुपरवाइजरों कोत आगामी निर्वाचन कार्यों के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और ट्रांसफर की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा तथा ई-पंजीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अवर सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जाए और घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो, और कोई पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। इस दिशा में बीएलओ की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।त

स्थानीय भ्रमण के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी चमोली आर के पांडे,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...