कार्यालय उदघाटन के पश्चात भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड में घर घर जनसंपर्क भी किया

Date:

Share post:

कार्यालय उदघाटन के पश्चात भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड में घर घर जनसंपर्क भी किया

भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 31 में पार्षद प्रत्याशी पूजा मुंजाल के कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आगामी 23 जनवरी को वार्ड में कमल खिलाने का आहवान किया।

भाजपा मेयर प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की आंधी में कांग्रेस तास के पत्तों की तरह बिखरने लगी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में इस इस बार कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के विकास कार्य उनकी जीत का आधार बनेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने वार्डवासियों का आहवान करते हुए कहा कि नगर निगम का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं बल्कि यह चुनाव रूद्रपुर के भविष्य का चुनाव है, रूद्रपुर नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार ही विकास कार्यों को तेजी से पूरा कर सकती है। वार्ड में भी विकास कार्य तभी तेज होंगे जब वार्ड का पार्षद भी भाजपा का होगा। उन्होनंे वायदा किया कि मेयर बनने के बाद विकास कार्योंं को जनता की भावनाओं के अनुरूप पूरा कराया जायेगा। हर वार्ड में विकास की बयार बहेगी।

कार्यालय उदघाटन के पश्चात भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड में घर घर जनसंपर्क भी किया। इस दौरान वार्डवासियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए जीत का भरोसा दिलाया और जीत की अग्रिम बधाई भी दी। इस अवसर पर सचिन मुंजाल, प्रीत ग्रोवर, देव शर्मा, प्रेम कोचर, जगदीश तनेजा, जुगल कक्कड़, सुशील गाबा ,कृष्णपाल सिंह,कार्तिक ठुकराल, अजीत सिंह, पूजा मुंजाल, अंजू, सीमा, कश्मीर कक्कड़, रोजी, सुरजन सिंह, अशोक तनेजा, अशोक गावड़ी,पारस चुघ आदि समस्त वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...