भक्तों की भीड़ के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

Date:

Share post:

भक्तों की भीड़ के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

 

 

 

चमोली, 20 नवम्बर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।

 

धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

बदरीनाथ यात्रा के दौरान मंत्री जोशी ने रावल एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की और हक-हकूक धारियों से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुझाव भी सुने। मंत्री जोशी ने कहा कि बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।

 

इस अवसर पर निर्मला जोशी, बद्री केदार समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी, सीईओ बद्री केदार विजय थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...