वर्तमान में गर्मी बढ़ जाने की वजह से विद्युत माँग की आपूर्ति बढ़ना स्वाभाविक,विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बनाए रखने हेतु आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएँ :धामी

Date:

Share post:

चार धाम सहित पूरे प्रदेश में बिद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव ऊर्जा और सचिव पेयजल को दिये निर्देश. पढ़े पूरी ख़बर..

वर्तमान में गर्मी बढ़ जाने की वजह से विद्युत माँग की आपूर्ति बढ़ना स्वाभाविक,विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बनाए रखने हेतु आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएँ :धामी

जहां भी पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या आ रही है वहाँ पर यथा आवश्यकता सभी प्रकार के विकल्पों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये :धामी

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा सहित सभी व्यवस्थाओं को ठीक रखने के उद्देश्य से सतत निगरानी बनाई हुई है

 

 

 

प्रदेश में बढ़ी हुई गर्मी के दृष्टिगत विद्युत और आपूर्तिक को सुचारू बनाये रखने हेतु सचिव ऊर्जा और प्रबंध निदेशक-यूपीसीएल को निर्देशित किया है कि वर्तमान में गर्मी बढ़ जाने की वजह से विद्युत माँग की आपूर्ति बढ़ना स्वाभाविक है।अतः विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बनाए रखने हेतु आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएँ।विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से पेयजल आपूर्ति भी बाधित होती है और अनजान को भी परेशानी होती है,इसलिए विद्युत की अबाध आपूर्ति बनाये रखा जाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को भी सभी आवश्यक उपायों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु निर्देश दिये।जहां भी पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या आ रही है वहाँ पर यथा आवश्यकता सभी प्रकार के विकल्पों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
ज्ञातव्य है कि वसर्तमान में चार धाम की यात्रा भी चल रही है और गर्मी के बढ़ने के स्वरूप विद्युत और पेयजल की माँग बढ़ गई है।व्यवस्थाओं को ठीक बनाए रखने के उद्देश्य मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा सहित सभी व्यवस्थाओं को ठीक रखने के उद्देश्य से सतत निगरानी बनाई हुई है।विगत दिवस में लगातार समीक्षा बैठकों के साथ यमुनोत्री यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को स्थलीय निरीक्षण भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत हमारे...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही...

“नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी

  “नारी शक्ति को रोकने की हर कोशिश अब खुद विपक्ष पर भारी पड़ेगी!” : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 19 अप्रैल।...

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...