आयुष और योग्यता ने सबसे लंबी  छलांग लगाकर जीता फाइनल

Date:

Share post:

आयुष और योग्यता ने सबसे लंबी

छलांग लगाकर जीता फाइनल

एसजीआरआरयू खेलोत्सव

बालिका क्रिकेट का फाइनल बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने जीता

 

 

उत्कर्ष के गोल्डन गोल से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने जीता फुटबाल का फाइनल

 

 

गोला फेंक में साहिब सलमानी और अनुमेहा अव्वल

 

 

देहरादून।

 

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का पाॅचवा दिन फुटबाॅल, कबड्डी, खो-खो, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ट्रिपल जंप एवम् क्रिकेट प्रतियोगिताओं के नाम रहा। स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज ने रोमांचक मुकाबले में फुटबाल का फाइनल जीता।

शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर चैथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ आर.पी.सिंह, समन्वयक एसजीआरआरयू, खेलोत्सव के सचिव सत्य प्रकाश जोशी, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

बालक वर्ग कबड्डी में स्कूल आॅफ फार्मेसी की टीम ने स्कूल आॅफ मैनेजमेंट को 47-28 से पराजित कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग खो-खो का फाइनल स्कूल आफ नर्सिंग ने जीता। फुटबाल का फाइनल मुकाबला स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एवम् स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के बीच खेला गया। ह्यूमैनिटीज के उत्कर्ष ने गोल्डन गोल मारकर टीम को 1-0 से खिताबी जीत दिलाई। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में दिनेश और बालिका वर्ग में स्नेहलता अव्वल रहे। भाला फेंक में नवीन और प्रतिमा ने बाजी मारी। गोला फेंक में साहिब सलमानी और अनुमेहा जोशी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की।

इस अवसर पर डाॅ हितेन्द्र चैहान, डाॅ गणराजन, डाॅ मनोज रावत, डाॅ संदीप बड़ोनी, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ आशुतोष बडोला, डाॅ सुधाकर, डाॅ कमला ध्यानी, डाॅ मनीष कुमार, डाॅ संजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...