पकड़ा गया तीन महिलाओं को मारने वाला भीमताल का आदमखोर बाघ ! गाय का शिकार कर फंदे में फंसा, रात भर चला ऑपरेशन

Date:

Share post:

पकड़ा गया तीन महिलाओं को मारने वाला भीमताल का आदमखोर बाघ ! गाय का शिकार कर फंदे में फंसा, रात भर चला ऑपरेशन

नैनीतालः भीमताल नौकुचीयाताल क्षेत्र के जंगलों में देर रात तक चले सर्च अभियान के दौरान आदमखोर बाघ को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ लिया. बाघ को रेस्क्यू करके रानीबाग सेंटर पहुंचाया गया है. इस बाघ ने 7 दिसंबर से इलाके में आतंक मचा रखा था. इलाके के लोगों का जीवन दहशत में बीत रहा था।

पकड़ा गया भीमताल का आदमखोर बाघः नैनीताल के भीमताल इलाके में 10 दिन के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों को मारने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग की टीम ने गिरफ्त में ले लिया है. 25 दिसंबर 2023 को सुबह वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है. जिसने एक गाय का शिकार किया है. वन विभाग की टीम ने टाइगर द्वारा मारी हुई गाय को ऐसे स्थान पर रख दिया, जहां से रात में टाइगर पर निशाना लगाया जा सके और उसे बेहोश किया जा सके।
बाघ ने किया गाय का शिकारः ये तरकीब इसलिए की गई, क्योंकि अक्सर टाइगर अपने शिकार पर दोबारा आता है. ताकि वह इत्मीनान से उसे खा सके. रात 12 बजे टाइगर गाय के पास आया. तभी वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए डार्ट के निशाना लगाया. डार्ट लगने के बाद भी टाइगर जंगल में नीचे की ओर भाग गया. इसके बाद रेस्क्यू टीम धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ी और उसने खोजना शुरू किया. वन विभग के अधिकारियों ने बताया कि सर्द रात में जंगल में टाइगर खोजना खतरनाक काम था.

वन विभाग की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज: आखिरकार टीम को टाइगर मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर नीचे बेहोश मिला. भारी भरकम टाइगर को खतरनाक रास्ते से सड़क तक लाने में वन विभाग की टीम को ढाई घंटे का समय लगा. इस काम को करने में सर्द रात में भी टीम के पसीने छूट गए. बीच-बीच में टाइगर को बेहोशी का बूस्टर डोज दिया जाता रहा, ताकि वह होश में न आ जाए. सड़क पर पहुंच कर टाइगर को पिंजरे में डालकर ट्रक से 26 दिसंबर 2023 को सुबह तीन बजे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर लाया गया. वन विभाग की टीम ने टाइगर के ब्लड, स्वाब और बालों के सैंपल लिए जिसका मिलान मारी गई महिलाओं के सैंपल से कराया जाएगा. ताकि यह पता चल सके कि यह यही वो आदमखोर बाघ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट , अपराधियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन   देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...