नतीजों से पहले ही बहुमत जुटाने में जुटी बीजेपी, कैलाश विजयवर्गीय जुट गए अपने काम में , कई निर्दलीयों से भी हो चुकी उनकी बात

Date:

Share post:

नतीजों से पहले ही बहुमत जुटाने में जुटी बीजेपी, कैलाश विजयवर्गीय जुट गए अपने काम में , कई निर्दलीयों से भी हो चुकी उनकी बात

मतगणना से पहले ही बीजेपी नेताओं ने कैसे बहुमत जुटाना है इस पर मंथन शुरू कर दिया है यहां तक कि मुलाकातों का दौर भी शुरू हो गया है निर्दलीय विधायकों को कैसे अपने पाले में कर रहा है इसको लेकर भी कोशिश से तेज हो चुकी हैं और इसी काम के लिए तो केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी आलाकमान ने देहरादून भेजा है वही नतीजों से पहले ही बीजेपी ने निर्दलीयों को साधना शुरू कर दिया है.

विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजो के बाद पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में भाजपा ने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। दून में डेरा डाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने अपने अंदाज में इसका आगाज भी कर दिया है। दो मजबूत निर्दलीयों से उनकी मुलाकात हो चुकी है।

उधर, यूकेडी के देवप्रयाग प्रत्याशी दिवाकर भट्ट के प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर अचानक दिल्ली रवाना होने से सियासी हलचल बढ़ गई हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विजय वर्गीय ने रविवार को ही दून में डेरा जमा दिया था। तोड़फोड़ में माहिर वर्गीय के दून पहुंचने के बाद कांग्रेस अपने किलेबंदी को मजबूत करने में जुट गई है।

 

भाजपा के दिग्गज हालांकि पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके रडार पर जिताऊ निर्दलीयों के साथ ही बसपा व यूकेडी के उम्मीदवार भी हैं। सूत्रों ने बताया कि रविवार को वर्गीय की यमनोत्री के निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल और केदारनाथ के कुलदीप सिंह से मुलाकात की।

 

बंद कमरे में यह मुलाकात काफी लंबी चली। माना जा रहा है कि अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत न मिला और दोनों निर्दलीय जीतने में कामयाब रहते हैं तो ऐसी स्थिति में भाजपा अभी भी उन्हें अपने पाले में लाने की जुगत में जुट गई है। डोभाल का कहना है कि बातचीत तो उनसे दोनों ही दलों के नेता कर रहे हैं। वहीं, कुलदीप रावत से संपर्क नहीं हो पाया।

 

यूकेडी के देवप्रयाग प्रत्याशी दिवाकर भट्ट सोमवार को ने दून में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी, लेकिन अचानक ही वे कार्यक्रम स्थगित कर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे सियासत में गरमाहट बढ़ गई है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वर्गीय बसपा के कुछ मजबूत प्रत्याशियों से भी हरिद्वार में मुलाकात कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे कभी माफ नहीं करेगी जनता: धामी

  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की माताओं-बहनों के हक को छीना, इसे...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए

  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है     मुख्यमंत्री...

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय

फाइलों की हकीकत सड़क पर उजागर, मुख्यमंत्री धामी का सरप्राइज एक्शन, जवाबदेही तय सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी...