बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अपना जन्मदिवस

Date:

Share post:

बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अपना जन्मदिवस

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चामासारी में बच्चों के साथ अपने जन्मदिवस को मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने ‘‘पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड’’ अभियान के अन्तर्गत लगभग 100 छात्र-छात्राओं को नोटबुक वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन लोककल्याणकारी योजनाओं पर संवाद स्थापित करते हुए उनके साथ सार्थक चर्चा की। नेहा जोशी ने अपने सम्बोधन में बच्चों से आग्रह करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं इसलिए हमें नशे से दूर रहकर अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करनी है और आगे अच्छी जगह पर पहुंचकर अपना, अपने परिवार तथा अपने समाज का नाम रोशन करें। नेहा जोशी इस अभियान के माध्यम से उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों के लगभग 160 विद्यालयों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख से अधिक बच्चों तक पहुंची हैं। इससे पूर्व नेहा जोशी ने श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण विधि विधान से रुद्राभिषेक किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अनुज कौशल, सचिन गुप्ता, नेहा गुप्ता, ग्राम प्रधान संजय राणा, दीपक भंडारी, राय सिंह नकोटी, प्रधानाचार्य संतोष रावत, ज्योति सिंह, धर्मेन्द्र रावत, अनुराग चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक गण एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के दौरान भाजपा नेता सिकंदर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, भावना चौधरी, अंकित अग्रवाल, देवेंद्र बिष्ट, शुभम सती मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति निर्माण, क्षमता विकास और योजनाओं के...

  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के विकास को गति देने के लिए शोध, नवाचार, प्रभावी नीति...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का...

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में...

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी 

समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की है अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...